क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117
![सरकार इसी वित्तीय वर्ष में गठित 3.30 लाख समूहों के खाते में 1500 करोड़ रुपये भेजेगी।](https://www.jagranimages.com/images/newimg/09042022/09_04_2022-cm_yogi_adityanath...._22611651.jpg)
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। गांवों की 24 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए दो लाख से अधिक नए समूहों का गठन किया जाएगा। सरकार इसी वित्तीय वर्ष में गठित 3.30 लाख समूहों के खाते में 1500 करोड़ रुपये भेजेगी। गांवों में सक्रिय समूहों को आजीविका से जोड़ने के लिए 1300 नए उत्पादक समूहों का भी गठन किया जाना है।
उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक भानुचंद गोस्वामी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में दो लाख नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य बनाया है। इन नए समूहों के गठन से करीब 24 लाख से अधिक महिलाएं जोड़ें जाने की तैयारी है। समूहों से जुड़ने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। नए समूहों के गठन आदि की कार्ययोजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। अनुमोदन मिलते ही उस पर कार्य शुरू किया जाएगा।