किसान वाली खबर में जोड़े

 -सरकार की ओर से इतना बड़ा सम्मान मिलना बहुत सौभाग्य की बात है। आज मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला। यह बेहद सुखद अनुभव है। - मंगल, बटेश्वर

- हमने सब्सिडी में सोलर पंप लिया था, जिसके बाद हमारी खेती बहुत अच्छी हुई। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। गीता देवी, लोनहा

- पहले खेती करने के लिए सिंचाई की बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन सरकार की योजनाओं से हम किसानों को बहुत लाभ हुआ है। आज सम्मान मिलना गर्व की बात है। नरपति सुमन सिंह, बादेखेड़ा

- डेयरी उत्पादन के लिए मुख्यमंत्री ने इतना सहयोग किया, मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। उनसे मिलना और यहां समय बिता कर आज बहुत अच्छा लग रहा है। रिंकी, त्रिलोकपुर