इन पांच राशियों को 4 से 10 जनवरी तक मिल सकता है जबरदस्त लाभ

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल को लेकर लोग उत्साहित हैं कि आखिर 2021 उनके लिए कैसा साबित होगा। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नए साल का पहला महीना यानी जनवरी का पहला सप्ताह उनके जीवन में क्या लेकर आएगा। क्या उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा या फिर शांति और खुशहाली भरा साबित होगा। जानिए साल 2021 के जनवरी के पहले वीक का साप्ताहिक राशिफल। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वीक कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। जानिए उन राशियों के बारे में-  

1. वृषभ- वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही मन की कई बड़ी चिताओं से मुक्ति मिल सकती है। काम-धंधे में लाभ के योग बन सकते हैं। युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। छात्रों के लिए यह समय शुभ है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा।

2. कन्या- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह मनोयोग से कार्य करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक और मानसिक दवाब कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधआर हो सकता है। नौकरी में तबदले के योग बन सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

3. तुला- तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में तरक्की हासिल हो सकती है। परिवार में खुशियां आ सकती है। बिजनेसमैन लोगों को यह सप्ताह लाभदायक है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

4. वृश्चिक- इस राशि के जातकों को पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। किसी बड़ी प्लानिंग में दोस्त की मदद मिल सकती है।  कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है।

5. मीन- मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह सफलता के द्वार खुलेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी-पेशा वाले लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।