तहसील सदर द्वारा मार्च माह में कुल 40 करोड़ 23 लाख 20 हज़ार की गई वसूली सुनिश्चित

मोदीनगर, क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141 


गाजियाबाद
. जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह के द्वारा मार्च माह में बड़ी राजस्व वसूली की गई। जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलों द्वारा वसूली पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील सदर द्वारा मार्च माह में कुल 40 करोड़ 23 लाख 20 हज़ार की गई वसूली सुनिश्चित की गई। जिसमे मुख्य रूप से रेरा के मद में 14 करोड़ 51 लाख की वसूली की गई। इसी तरह आवास विकास से 08 करोड़ 01 लाख वसूली की गई, विद्युत में 03 करोड़ 04 लाख वसूली की गई, स्टैंप में 03 करोड़ 06 लाख की वसूली की गई एवं अन्य विभागों से बड़ी राजस्व वसूली की गई। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि मार्च माह के आखिरी दाखिले में कुल 11 करोड़ 58 लाख की वसूली सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी ने तहसीलों को वसूली में तीव्रता लाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अन्य तहसीलों के अधिकारियों को भी राजस्व वसूली को लेकर गंभीरता के साथ कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं ताकि सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके और आगे भी इसी तरह के अभियान संचालित करते हुये राजस्व वसूली की जायें। गौरव दयाल अपर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।