अलग हो रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर? अफवाह या सच जानिए सच्चाई

अलग हो रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर? अफवाह या सच जानिए सच्चाई

अरोड़ा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कपूर ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, "अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहें। लोगों के लिए शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार करें।" जवाब में, अरोड़ा ने कमेंट पर दिल इमोजी लिखा है।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह कपल काफी ट्रेंड कर रहा था, जब कुछ खबरें सामने आईं कि दोनों ब्रेकअप करने वाले हैं।

अरोड़ा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कपूर ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, "अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहें। लोगों के लिए शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार करें।" जवाब में, अरोड़ा ने कमेंट पर दिल इमोजी लिखा है।

इस पोस्ट को अभिनेता ईशा गुप्ता, तारा सुतारिया, सोनल चौहान, अथिया शेट्टी और गायिका सोफी चौधरी ने लाइक किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कपूर ने अपने रिश्ते का बचाव किया है। पिछले हफ्ते, उन्होंने अरोड़ा के साथ उम्र के अंतर पर नेगिटव कमेंट करने के लिए लोगों को करारा जवाब दिया था। आपको बता दें कि, ये कपल पिछले कई सालों से डेट एक-दूसरे को डेट कर रहे है। अर्जुन कपूर जहां 36 साल के हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं।