परिवहन विभाग ने छह डग्गामार बस को सीज किया

गाजियाबाद। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए चेकिंग अभियान में शुक्रवार को छह डग्गामार बस को सीज किया गया। परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डग्गामार वाहनों के खिलाफ निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़कों पर विशेष जांच की गई। इसमें देखा गया कि दोपहिया वाहन चालकों ने हेमलेट लगाया हुआ था। कार चालक भी सीट-बेल्ट लगाकर चल रहे थे। प्रमुख मार्गों पर देखा गया कि छह बस बिना अनुमति के सवारियों को लेकर चल रही थी। इन बसों को सीज कर कार्रवाई की गई।