नेहा राठी नहीं दे पाईं गणित से जुड़े प्रश्न का जवाब, 12 लाख 50 हजार पर क्विट किया खेल
                   12

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट नेहा राठी के साथ हुई। मंगलवार के एपिसोड में नेहा ने 11 प्रश्नों का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रुपये जीत लिए थे। अमिताभ बच्चन ने 12वां प्रश्न पूछा जो 12 लाख 50 हजार का था। नेहा को इस प्रश्न का जवाब नहीं पता था, जिसके बाद उन्होंने खेल क्विट करने का फैसला लिया। बता दें कि यह प्रश्न गणित से जुड़ा था। 

यह था प्रश्न
14 मार्च को इनमें से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A-    मोल दिवस
B-    पाई दिवस
C-    पाइथागोरस प्रमेय दिवस
D-    फिबोनाची दिवस

इस प्रश्न का सही जवाब पाई दिवस था। बता दें कि नेहा राठी 9 साल से रिलेशनशिप में हैं और अब वह अपने साथी संग शादी करने जा रही हैं। अगले साल 2021 फरवरी में नेहा शादी की शादी है। खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने नेहा से ढेर सारी बातें कीं, जो दर्शकों के लिए मनोरंजक रहीं।