वसुंधरा की फ्रेंड्स सोसायटी में डांडिया और गरबा नृत्य ने मोहा मन

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित फ्रेंड्स को-ऑपरेटिव सोसायटी में रामनवमी  विजय दशमी के मौके पर डांडिया नृत्य हुआ। जिसमें महिलाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक में सुसज्जित होकर डांडिया और गरबा नृत्य किया और सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। डांडिया नृत्य में सोसायटी और आसपास से काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। महिला मंडल ने बताया कि डांडिया और गरबा के इस आयोजन में करीब 200 से ज्यादा महिलाएं पहुंची और देर रात तक  मनमोहक गीतों पर झूमती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव से आपसी एकजुटता बढ़ती है


बेहतर डांडिया नृत्य प्रस्तुत करने वाले को पुरस्कार भी दिया गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को दुर्गापूजा पर्व की बधाई भी दी। इस मौके पर मनीषा भार्गव, ममता, अनिता, ईशा, रजनी आदि मौजूद रहे।