दादी के गर्भ में पोती! अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने जा रही है 56 साल की महिला

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मां ने जिस बच्चे को जन्म को देकर पाला-पोसा और बड़ा किया, अब वह उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है। यह बात सुनने में बेहद अजीब लग रही है, लेकिन बिल्कुल सच है। अमेरिका में रहने वाली 56 वर्षीय नैंसी हॉक अपनी पोती को जन्म देने वाली है।

आपने कई तरह के अजीबोगरीब किस्से सुने और देखे होंगे। कई बार मां और बेटी एक साथ गर्भवती हो जाती और साथ ही उनकी डिलीवरी होती है। इस प्रकार से दो पीढ़ियां को एक साथ जन्म देते कई बार सास और बहू भी साथ बच्चे को जन्म देती है। लेकिन आज आपको एक अनोखी कहानी बताने जा रहे है जिसके बारे में पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां, एक महिला अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। एक दादी की कोख में पोती पल रही है। आइए जानते है इस अनोखी कहानी के बारे में।

Nancy Hauckनवंबर में देगी बच्चे को जन्मइन दिनों नैंसी हॉक नाम की महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नैंसी ने जिस बच्चे को जन्म को देकर पाला-पोसा और बड़ा किया, अब वह उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है। 56 वर्षीय महिला अपने अपने ही बेटे के बच्चे के अपने गर्भ में पाल रही है। नवंबर में वो अपनी पोती को जन्म देगी और दादी के बजाय उसकी मां कहलाएगी।


दादी को कोख में पल रही है पोती


डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उताह की रहने वाली नैंसी के गर्भ में 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया का बच्चा पल रहा है। वह अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बननी है। नवंबर में उनके घर में एक सदस्य की एंट्री होने वाली है। नैंसी जल्द ही अपनी पोती को जन्म देगी।
दादी कहलाएंगी या मां


डॉक्टरों के अनुसार 56 साल की नैंसी बिल्कुल ठीक है। उसकी यह पहली पोती नहीं है। इससे पहले भी उनके घर में 4 बच्चे हैं। इन सभी को उनकी बहू ने ही जन्म दिया है। हालांकि दोनों बार हुए जुड़वां बच्चों के दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार बढ़ाने की जिम्मेदारी अब खुद नैंसी ने उठाने का फैसला किया है। बता दें कि वह पहले 5 स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुकी है