WiFi कनेक्ट होने के बाद भी आ रही परेशानी तो करें ये काम

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Wifi
कई बार WiFi लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। दरअसल, कभी-कभी WiFi कनेक्ट तो हो जाता है लेकिन यूजर्स को इंटरनेट की गति में समस्या आ जाती है या फिर नेट चलना भी बन्द हो जाता है। ऐसे में यूजर्स को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

स्मार्टफोन्स में WiFi को प्रयोग में लाना आम बात है। लेकिन कई बार यह लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। दरअसल, कभी-कभी WiFi कनेक्ट तो हो जाता है लेकिन यूजर्स को इंटरनेट की गति में समस्या आ जाती है या फिर नेट चलना भी बन्द हो जाता है। 


यदि आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी तीन सेंटिंग जिसके बाद आप अपने फोन में WiFi के जरिये बिना किसी परेशानी के इंटरनेट को प्रयोग कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आप WiFi को बन्द करके दोबारा ऑन कीजिये। इसके बाद आप इंटरनेट की गति को चेक कर सकते हैं।

2. यदि ऑन-ऑफ करने के बाद भी यह समस्या ठीक नहीं होती है तब आपको WiFi की सेंटिग खोलनी है उसके बाद आप जिस नेटवर्क को कनेक्ट करना चाहते हैं उसको फॉरगेट कर करना होगा। फॉरगेट करने के बाद आप इस नेटवर्क को दोबारा से सर्च करके कनेक्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से इस समस्या को काफी हद तक सुलझाया जा सकता है। 

3. यदि आप राउटर से इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। तो एक बार राउटर को ऑफ करके दोबारा से ऑन कर सकते हैं। कई बार राउटर की समस्या के कारण भी इंटरनेट की गति में समस्या का सामना करना पड़ता है।