चाँद पर जाने को तैयार है NASA का रॉकेट, आज रात 12 बजे से पहले होगी लॉन्चिंग

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Nasa

इंसान एक लम्बे समय के बाद एक बार फिर चाँद पर जाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी एजेंसी NASA का रॉकेट आज रात लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। NASA इस रॉकेट को आज रात लगभग 12 बजे लॉन्च करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज यह लॉन्चिंग सफल होती है या नहीं।

इंसान एक लम्बे समय के बाद एक बार फिर चाँद पर जाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी एजेंसी NASA का रॉकेट आज रात लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, यह रॉकेट 29 अगस्त को लॉन्च होना था लेकिन ईंधन के रिसाव और दरार के चलते यह लॉन्च नहीं हो सका। NASA के इस मून मिशन को Artemis 1 नाम दिया है। 


NASA इस रॉकेट को आज रात लगभग 12 बजे लॉन्च करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज यह लॉन्चिंग सफल होती है या नहीं। यदि आज लॉन्चिंग सफल होती है तो ऐसा पहली बार होगा जब NASA पहली बार बिना इंसान की मदद से यह राकेट चाँद पर एक लम्बी यात्रा करने में सफल होगा। यह यात्रा कुल 42 दिन, 3 घंटे और 20 मिनट की होगी।

पहला एयरक्राफ्ट जो करेगा सबसे लम्बी यात्रा 

आपको बता दें, यह इंसानो द्वारा बनाया गया पहला ऐसा एयरक्राफ्ट होगा जो अंतरिक्ष में इंसानो को बिठाकर सबसे ज्यादा दूरी तय करने की क्षमता रखता है। यह स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा के अंधेरे हिस्से की भी जांच करेगा। इस तरह यह 5 लाख से अधिक किमी की यात्रा करेगा। यह एयरक्राफ्ट अपने साथ 10 छोटे सैटेलाइट भी ले जायेगा जिन्हे यह अंतरिक्ष में छोड़ देगा। 

चन्द्रमा पर जाने के लिए कई देश लगातार प्रयास में लगे हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 29 अगस्त के बाद आज यानि 3 सितम्बर को NASA का यह मिशन सफल साबित होगा। अमेरिका की बात करें तो वह चन्द्रमा के साथ साथ अन्य ग्रहों पर जाने की भी बात कर चुका है।