Daily Rashifal 14 September 2022

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Aaj Ka Rashifal 14 September 2022 : धनु राशि वालों को नौकरी व व्यवसाय में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today : 

मेष : आज नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धन प्राप्ति के संयोग हैं। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृष : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का खयाल रखें।

मिथुन : आज पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल समय है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।


सिंह : जॉब में किसी नवीन पद से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें।

कन्या : शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला : व्यवसाय के लिए समय फलदायक हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयाँ आ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। दूसरों को सहयोग करें।

वृश्चिक : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। वृष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा।

मकर : पारिवारिक विवादों से दूर रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कुंभ : व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। धन में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।

मीन : राजनीति में उन्नति होगी। आज व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।