CBSE Board Exam 2023: बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्राइवेट छात्र 17 सितंबर से करें पंजीकरण, जानें क्या है प्रक्रिया

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

CBSE Board Exam 2023: बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्राइवेट छात्र 17 सितंबर से करें पंजीकरण, जानें क्या है प्रक्रियाCBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्राइवेट छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से शुरू होगी। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।

इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए ही करना होगा। अभी बोर्ड परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है। छात्र निर्धारित विषयों और पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।


जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी/मार्च/अप्रैल 2023 में किया जा सकता है। परीक्षा आफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

वहीं 10वीं और 12वीं के रेगुलर विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त 2022 तक चली थी। कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी चल रही है। पंजीकरण 30 सितंबर 2022 तक चलेगा।

How to Apply CBSE Board Exam 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

-सबसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए व्यक्तिगतपरीक्षार्थी के लिंक पर क्लिक करें।
-अब दिए गए परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
-आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

बता दें कि सीबीएसई ने 7 सितंबर 2022 को 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। पूरक परीक्षा 23 अग स्त 2022 से 29 अगस्त 2022 तक चली थी। परीक्षा टर्म 2 पाठ्यक्रम के अनुसार ली गई थी। बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन एक ही टर्म में किया जाएगा।साल 2022 में कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्मं में किया था। दोनों की टर्म में 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम को शामिल किया था।