अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से सोना-चांदी में आया उछाल

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

सराफा बाजार...


अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम बढ़ गए। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1729.30 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1720.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 18.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 18.54 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 52350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 55700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 52350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 55700 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।

विदेशी बाजारों में मंदी से खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट
इंदौर. अर्जेंटीना में सोयाबीन के उत्पादन बढऩे के अनुमान से शिकागो वायदा लगभग एक प्रतिशत गिरकर 13.85 डॉलर प्रति बुशल तक आ गया। ब्राजील में भी सोयाबीन की अच्छी फसल के कारण सोया कंप्लेक्स के वायदे में गिरावट आ रही है। इन कारणों से सोया तेल में ही सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। बाजार में सोया रिफाइंड तेल 1160 से 1170 रुपए प्रति दस किलो लूज में बिका। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। जानकारों के अनुसार मलेशिया और इंडोनेशिया में जहां पाम तेल उत्पादों की इन्वैंट्री लगातार बढ़ रही है, वहीं कोविड-19 के कारण चीन की आयात मांग प्रभावित हुई है। सूत्रों के अनुसार मौसम अनुकूल होने से जहां पाम तेल के प्रमुख उत्पादक देशों इंडोनेशिया और मलेशिया में उत्पादन बढऩे का अनुमान है, वहीं निर्यात में कमी आने की आशंका से विश्व बाजार में पाम तेल के साथ ही सोया तेल की कीमतों पर दबाव बना रहने का अनुमान है। मलेशियाई पाम ऑयल बोर्ड के आंकड़ों से पहले इन्वेंट्री 2.03 मिलियन टन होने का अनुमान जारी किया है। साथ ही सोया तेल के प्रमुख आयातक चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से भी मांग प्रभावित होने का डर है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, बीएमडी के नवंबर महीने के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतों में 93 रिगिट यानी की 2.45 फीसदी की गिरावट आकर भाव 3704 रिगिंट प्रति टन पर बंद हुए। शिकागों में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में आज सोया तेल की कीमतों में शाम के सत्र में 0.4 फीसदी की गिरावट आई।

सरसों की कुल आमदन
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 2.25 लाख बोरियों की हुई । कुल आवकों में प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 95 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 20 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 40 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 20 हजार बोरी तथा गुजरात में 10 हजार बोरी तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 40 हजार बोरियों की आवक हुई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1630 से 1640, मुंबई मूंगफली तेल 1630, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1160 से 1170, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1125 से 1130, मुंबई सोया रिफाइंड 1210, मुंबई पाम तेल 965, इंदौर पाम 1030, राजकोट तेलिया 2560, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 1225 रुपए।
तिलहन : सरसों 5500 से 5600, रायड़ा 5400 से 5500, सोयाबीन 4800 से 5270 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40200 से 42000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5450, प्रेस्टीज 5250, कास्ता 5200, सांवरिया 5150, खंडवा 5200, रूचि 5000, धानुका 5200, एमएस नीमच 5200, पचोरा 5125, प्रकाश 5150, सिवनी 5100 व एवी 5200 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1850 देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2800 रुपए।

अनाज मंडी..
कम भाव पर नेफेड की बिकवाली से चने में तेजी नहीं
इंदौर. चना समर्थन मूल्य से काफी नीचे बिक रहा है। सरकारी ने चने का समर्थन मूल्य 5230 रुपए तय किया है और यह मंडी में 4800 रुपए बिक रहा है। उधर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की कम भाव पर चने की बिकी किए जाने से कीमतों में तेजी के आसार नहीं बताए जा रहे है। नेफेड ने कर्नाटक से रबी 2022 चना 4901 रुपए, आंध्र प्रदेश से 4751 रुपए, मध्यप्रदेश से 4411 से 4462 रुपए प्रति क्विंटल पर बेचा।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4400, काबुली सूडान 6000, मसूर कनाडा 6100, तुवर लेमन 7150, तुवर अरुषा 5250, गजरी 5100 व उड़द एफएक्यू 7100 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 4800, विशाल 4500 से 4600, डंकी चना 4200 से 4400, मसूर 6000 से 6050, तुवर महाराष्ट्र 7500 से 7700, कर्नाटक 7600 से 7800, निमाड़ी 6600 से 7000, मूंग 6300 से 6400, एवरेज 5500 से 5900, उड़द 7400 से 7600, मीडियम 6300 से 6800, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 8600 से 8700, फूल 9000 से 9100, बेस्ट तुवर दाल 9500 से 10700, मूंग दाल मीडियम 8300 से 8400, बोल्ड 8500 से 8600, मूंग मोगर 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11100, (42-44) 10900, (44-46) 10700, (58-60) 9700 रुपए।

तरबूज मगज 350 रुपए बिक जाने की धारणा
तरबूज मगज के भाव में तेजी का वातावरण बना है। बाजार में यह 260 से 270 रुपए बिक गया। सूत्रों का कहना है कि नई फसल की आवक में विलंब होने एवं अत्यधिक बारिश से राजस्थान में फसल को नुकसान को नुकसान पहुंचने के साथ ही सूडान का तरबूज मगज खत्म हो जाने से यह शीघ्र ही 350 रुपए बिक सकता है। भारत में नई फसल 50 प्रतिशत से कम आंकी जा रही है। केंद्रों पर आई गिरावट से खोपरा गोला के भाव घटे।
शकर एस 3710 से 3750, शकर एम सुपर 3770 से 3790, एम शकर 3835 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3800, ग्लास 4500, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 200, छोटा 140 से 160, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7910, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7980, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8170, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8180, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 8310, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 7910, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7910, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 7370 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 163 से 183, खोपरा बूरा 1950 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 530 से 535, मिनिमटर 550 से 555, मटरदाना 570 से 595, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 255 से 260, ऊंझा 265 से 275, मीडियम 280 से 285, बेस्ट 290 से 315, सौंफ मोटी 125 से 135, मीडियम 145 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 260 से 270, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 140 से 250, खसखस चालू 655 से 670, बेस्ट 875 से 975, एक्सट्रा बेस्ट 1100 से 1275, धोली मूसली 850 से 925, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 825 से 875, मीडियम 950 से 1050, बेस्ट 1125 से 1375, एक्सट्रा बेस्ट 1650 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 540 से 560, अमरीकन 640 से 645, बेस्ट 650, मोटा दाना 750 से 800, टांच 500 से 525, खारक 110 से 125, मीडियम 130 से 145, बेस्ट 155 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 290, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1650 से 1650, 160 भरती 1750 से 1800, 200 भरती 1950 से 2000, 250 भरती 2200 से 2250, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 70 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1430, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1530, चना बेसन 3275 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 300 रुपए किलो।
गेहंू मिल भाव
जीके औरंगाबाद 2670, संघवी देवास 2455, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2450, पारख देवास 2370, संघवी निमरानी 2475, पारख पीथमपुर 2390 रुपए क्विंटल।