भौहों की बनावट छिपा है आपकी जिंदगी और भविष्य का राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

  क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 983711714

भौहों की बनावट छिपा है आपकी जिंदगी और भविष्य का राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
भौहों की बनावट से जान सकते हैं नेचर- (जनसत्ता)

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार को देखकर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी, इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं भौहों की बनावट के बारे में, जिसके आधार पर आप भी किसी व्यक्ति की भौहों की बनावट से ही उसके जीवन का आकलन कर सकते हैं। साथ ही उसके नेचर और व्यक्तित्व को जान सकते हैं। आइए जानते हैं…


भौंहें हों अगर जुड़ी हुई

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की भौहें आपस में जुड़ी हुई होती हैं। वे लोग दूरदर्शी और दिमाग के तेज होते हैं। साथ ही ऐसे लोग थोड़े स्‍वार्थी किस्म के होते हैं और हमेशा अपनी उन्नति के बारे में सोचते हैं। ये लोग स्वभाव से थोड़े चालाक प्रकृति के होते हैं। ये लोग हर काम को दिमाग लगाकर करते हैं।

अगर काले रंग की हों भौहें

जिन लोगों की भौहें गहरे काले रंग की होती हैं, ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही कला के जानकार होते हैं। ये लोग करियर को गंभीरता से लेते हैं और कम उम्र में ही अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये खूब मान- सम्मान पाते हैं।

अगर भौहें हों ऊंची- नीची

आपने कुछ ऐसे लोग देखें होंगे, जिनकी भौंहें थोड़ी ऊंची-नीची होती हैं। ऐसे लोग के पास हमेशा ही पैसे की तंगी रहती है। साथ ही ये लोग क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। लेकिन ये लोग मिलनसार होते हैं। साथ ही मेनहती भी होते हैं। लेकिन इनको किस्मत का कभी साथ नहीं मिलता है।

घनी भौंहों वाले लोग 

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों की आइब्रो बहुत घनी होती हैं, ये लोग पैसों की सेविंग करने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग अपने राज जल्दी नहीं खोलते। साथ ही ये लोग अपनी बातों से सामने वाले को जल्दी इंप्रेस कर लेते हैं।

हल्की भौंहों वाले लोग

हल्की भौंहों वाले लोग गंभीर नेचर वाले होते हैं। कहते हैं कि हल्की भौंहें वाले लोग अपने भविष्य के बारे में काफी सोचते हैं और ये लोग जल्दबाजी में फैसला लेना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही ये काफी बातें अपने जीवनसाथी और लोगों से छिपा लेते हैं।