मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले युवक को पाक्सो कोर्ट ने दोषी करार

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

गाजियाबाद, आशीष वाल्डन। मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले युवक को पाक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट की न्यायाधीश संगीता कुमारी की अदालत में बुधवार यानि आज सजा पर सुनवाई होगी। युवक ने ढाई साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है।



विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि 2019 में कविनगर थाने में बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बताया था कि वह कविनगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। वहीं पास में निर्माणाधीन फैक्टरी में मजदूरी करता था। बसंत साहू भी उसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बसंत उनकी ढाई साल की बेटी को बहलाकर फैक्टरी से दूर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वापस आते समय लोगों ने उसे पकड़ लिया था। बसंत ने बताया कि पकड़े जाने के डर से मासूम की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अदालत में सुनवाई के दौरान आठ गवाह अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश किए गए।