बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज संभावित दौरा से प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ी

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

CM Yogi Visits Baghpat सीएम योगी 11 सितंबर को बागपत आ सकते हैं, अधिकारी तैयारी कर रहे हैं।
बागपत, संवाददाता। CM Yogi Visits Baghpat बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 सितंबर को संभावित दौरा से प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ी है। जिले में जहां कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।

पूजा अर्चना व जलाभिषेक

सीएम इस दौरान यमुना नदी पर नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर सकते है।


अफसर कर रहे तैयारियां

अधिकारी व कर्मचारी दफ्तरों में सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को तैयार करने में लगे हुए हैं। नगर की सीएचसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेल्थ एटीएम का शुभारंभ कर लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई सौगात देंगे। इस बीच पल-पल में अधिकारी जायजा ले रहे हैं।

अभी नहीं है पूरा कार्यक्रम

अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपनी तैयारियों की जा रही है। भवन में रंग रोगन करा दिया गया है। पेड़ों की छंटनी कराई गई। परिसर में टूटे मार्गों की भी मरम्मत विभाग ने करा दी है। सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। जहां हेल्थ एटीएम का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे, उस जगह को भी दुरुस्त कर दिया गया।

jagran

हेल्थ एटीएम का शुभारंभ कर सकते हैं

सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। यहां हेल्थ एटीएम का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। डीएम राजकमल यादव और सीएमओ डा. दिनेश कुमार के आदेश पर अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। पल-पल में अधिकारी जायजा ले रहे हैं।

यहां पर कर सकते हैं निरीक्षण

इसके अलावा यमुना नदी पर नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर सकते है। दौरा भले ही संभावित हो, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही है। डीएम राजकमल यादव ने सभी अधिकारियों को अपनी पूरी तैयारियां रखने के लिए निर्देशित किया। चेतावनी भी दी है कि लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी।