मोदीनगर में भाभी से देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश:विरोध करने पर पीटा, ससुर ने भी पीड़िता का नहीं दिया साथ, दोनों पर मुकदमा

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मोदीनगर. मोदीनगर में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला को पीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नगर की एक कॉलोनी में एक युवक पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। युवक की पत्नी से अनबन चल रही है। महिला का आरोप है कि पति के मेरे भाभी से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली थी। महिला का आरोप है कि देवर को एड्स है। ससुराल पक्ष के लोग देवर से संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि देवर ने उसे घर में अकेला देखकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा। जब यह बात ससुर को बताई तो उन्होंने भी मारपीट की। किसी तरह महिला मोदीनगर थाने पहुंची और तहरीर दी। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरापियों की तलाश की जा रही है।

आठ साल की बच्ची से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत

नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर अपनी 8 साल की बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिला का आरोप है कि शनिवार रात 9:00 बजे उसके घर के सामने रहने वाला युवक उसकी 8 वर्षीय बेटी को बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने घर में ले गया। ऊपर छत पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर बच्ची का मुंह दबाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद युवक के खिलाफ लोनी बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।