जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Hing Side Effects: हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Hing Side Effects: हींग खाने में स्वाद बनाने का काम करता है। साथ ही सेहत का भी ख्याल रखने में मदद करता है। हींग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता जाता है। इसलिए हींग का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते है अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

Hing Side Effects: जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स
हींग खाने के नुकसान

1. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से किसी-किसी मामले में गर्भपात का कारण भी बन सकती है। इसके अलावा स्तनपान करा रही महिलाओं को भी हींग का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शिशु की तबियत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

2. सिर दर्द की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।
3. पेट की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से पेट में समस्या पैदा हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से कुछ लोगों को गैस या दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट में जलन और मतली की समस्या भी हो सकती है।
4. सूजन की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से सूजन की समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से कई लोगों को होंठों, गर्दन और चेहरे पर सूजन आ सकती है। अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या नजर आती है तो आप फौरन हींग का सेवन कम कर दें