वास्तु शास्त्र: रंगों के सही इस्तेमाल से जीवन में आती है सकारात्मकता, जानें घर की दीवारों पर वास्तु अनुसार कौन सा कलर कराएं

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जहां दिशाओं का बड़ा महत्व है, वहीं रंगों को भी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं घर की किस दिशा की दीवार पर कौन सा कलर करना शुभ होता है...

Vastu Shastra For Color: माना जाता है कि रंगों का हमारे स्वास्थ्य, करियर और निजी जीवन पर काफी असर पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ घर में वास्तु के नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में अपने घर में भी वास्तु के अनुसार कलर करवाने से जीवन में सकरात्मक ऊर्जा आती है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के जानकारों के मुताबिक किस दिशा की दीवार पर कौन सा रंग कराएं...

vastu shastra, vastu tips, vastu tips for home colour, ghar mein kaun sa rang shubh hota hai, bedroom mein kaun sa colour karvana chahie, vastu shastra for colours in home, puja ghar mein kaun sa colour karna chahie,
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की दीवार पर नारंगी, गुलाबी, पीला जैसे रंग कराना शुभ होता है क्योंकि घर की यह दिशा अग्नि से संबंधित होती है।



वहीं घर का उत्तरी हिस्सा जल से संबंधित माना गया है। ऐसे में उत्तरी दिशा की दीवारों पर वास्तु अनुसार हरा या पिस्ता रंग कराने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है।


घर की सीलिंग पर सफेद कलर करवाना सबसे सही माना गया है।

इसके अलावा घर में सबसे पवित्र स्थान यानी मंदिर की दीवारों पर हल्का पीला, सफेद, आसमानी, नारंगी या हल्का गुलाबी रंग करवाना चाहिए।

घर में पश्चिम दिशा की दीवार या कमरों के लिए नीले रंग को सही माना गया है। लेकिन गहरे नीले के स्थान पर आप नीले रंग में थोडा सफेद रंग मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में गुलाबी और आसमानी जैसे हल्के रंगों का उपयोग शुभ माना जाता है इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।