रोहित शर्मा ने अपने नाम किया नया कीर्तिमान, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Rohit Sharma
पाकिस्तान के मुकाबले में रोहित शर्मा 3499 रन बनाए थे। आज 1 रन बनाने के साथ ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने अब तक 134 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वर्तमान समय में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे ही 20 खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 2007 का T20 विश्व कप में खेला था।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाज हैं। फिलहाल भारत की टीम एशिया कप खेल रही है। आज भारत और हांगकांग के बीच मैच खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा ने 1 रन बनाने के साथ ही एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। पाकिस्तान के मुकाबले में रोहित शर्मा 3499 रन बनाए थे। आज 1 रन बनाने के साथ ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने अब तक 134 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वर्तमान समय में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे ही 20 खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 2007 का T20 विश्व कप में खेला था।


T20 में सबसे ज्यादा रन के मामले में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। मार्टिन गुप्टिल ने 121 मैच में 3487 रन बनाएं हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं जिन्होंने 101 मुकाबले खेले हैं। विराट कोहली के भी 33 सौ से ज्यादा रन हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भी खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम से 478 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा T20 में उन्होंने 165 छक्के मारे हैं। हालांकि आज रोहित शर्मा को अच्छी शुरूआत मिली थी। लेकिन उन्होंने इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं किया। रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था।

पांचवें स्थान पर पहुंचे हार्दिक

भारत के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या यहां एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय आलराउंडर रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक ने 25 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद सिर्फ 17 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह दर्शाता है कि आस्ट्रेलिया में आगामी टी20 विश्व कप में भारत के अभियान में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी। एशिया कप में अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत ने भी सभी का ध्यान खींचा है।