Aaj Ka Rashifal 30 September 2022

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Aaj Ka Rashifal 30 September 2022 : सिंह राशि के जातक कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, जानें अन्‍य राशियों का हाल
 
Horoscope Today: जानें कैसा रहेगा आज आपका पूरा दिन।

Horoscope Today, Daily Rashifal 30 September 2022 : 

मेष : आज व्यवसाय के लिए शुभ समय है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। अति उत्साही होने से बचें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं।


वृष : आज राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। माता का सानिध्य मिल सकता है। भवन या सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। किसी मित्र का सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कर्क : आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन परेशान हो सकता है। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें।

सिंह : आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। खर्चों में कमी आयेगी।

कन्या : आज छात्र सफलता से प्रसन्न होंगे। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र और परिवार का साथ मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आय में सुधार होगा। खर्चों की अधिकता भी रहेगी।

तुला : जॉब को लेकर सफलता संभव है। आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: आज का दिन सफलता का है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग भी बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों से सफलता मिलेगी। बैंकिंग जॉब लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु : आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं।

मकर : ऑफिस में कार्य के प्रति समर्पित रहें। जॉब में प्रोग्रेस है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। भवन सुख की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे।

कुंभ : व्यवसाय के लिए समय लाभदायक है। बिजनेस में नवीन कार्य आरंभ होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। पठन-पाठन में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन : आज व्यवसाय के लिए लाभकारी समय है। धन आगमन के संकेत हैं।आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।