Aaj Ka Rashifal 21 September 2022

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 983711714

Aaj Ka Rashifal 21 September 2022 : मकर व मीन राशि के जातक अपनी सेहत के प्रति रहें सावधान, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today: जानें कैसा रहेगा आज आपका पूरा दिन।

Horoscope Today, Daily Rashifal 21 September 2022: मेष : आज का दिन व्यवसाय के लिए शुभ है। राजनीति में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। वस्त्रों पर भी खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

वृष : आज का दिन व्यवसाय के लिए उन्नति का है। धन का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे।


मिथुन : आज के दिन छात्र करियर सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार का साथ मिलेगा। आसपास की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका धन मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह : जॉब में किसी नवीन पद से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

कन्या : छात्रों को करियर में सफलता से प्रसन्नता होगी। कर्क व मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा।

तुला : जॉब में प्रोमोशन की बात संभव है। आज वृष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में नवीन उन्नति के संकेत हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर : आज अपने हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आलस्य अधिक रहेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ : आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

मीन : जॉब में उन्नति होगी। संतान के शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की