यूपी के सभी 75 जिलों से एक-एक शिक्षक चयनित, पूरी लिस्ट

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

सरकार ने किसी भी जिले को राज्य अध्यापक पुरस्कार से वंचित नहीं रखा
लखनऊ, वन्दना गोविल। Teacher's Day 2022प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government)  ने शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार (UP State Teachers Award 2021) से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की पूरी सूची (List of UP State Teachers Awardees) जारी कर दी। राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2021 के लिए गठित चयन समिति ने प्रत्येक जिले से एक-एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का चयन किया है।


सरकार ने इस बार किसी भी जिले को राज्य अध्यापक पुरस्कार से वंचित नहीं रखा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों से एक-एक अध्यापक को पांच सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक, राज्य बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। 

सम्मान में क्या-क्या मिलेगा

प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वाले दस शिक्षकों के अलावा बाकी 65 जिलों के जिलाधिकारियों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिले में जन प्रतिनिधियों को शिक्षक सम्मान समारोह में आमंत्रित कर शिक्षकों को सम्मानित करें। चयनित अध्यापकों को 25-25 हजार रुपये, एक शाल, मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसके साथ अध्यापकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार और एक अग्रिम वेतन वृद्धि का भी प्रविधान है।

इन दस शिक्षकों को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शिक्षक दिवस पर लोकभवन में बाराबंकी के दिनेश कुमार वर्मा, मिर्जापुर के रविकांत द्विवेदी, भदोही की ज्योति कुमारी, अयोध्या के मनीष देव, आजमगढ़ के सदाशिव तिवारी, हापुड़ की अरुणा कुमार राजपूत, प्रतापगढ़ की रश्मि मिश्रा, आगरा के श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, बलरामपुर के श्रीराम हरिजन तथा गोंडा के सुनील कुमार को अपने हाथ से सम्मान देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ लोक भवन में दस शिक्षकों को सम्मानित करेंगे, जबकि अन्य को उनके जिलों में पुरस्कृत किया जाएगा। नीचे देखें पूरी लिस्ट।

List of UP State Teachers Awardees...

  1. अलीगढ़- सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार- कंपोजिट विद्यालय कासिमपुर
  2. अंबेडकर नगर - प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह- कंपोजिट विद्यालय बसोहरी, भीटी
  3. अमेठी - प्रधानअध्यापक रमाशंकर यादव- उच्च प्राथमिक विद्यालय पचेहरी कंपोजिट, गौरीगंज
  4. अमरोहा- प्रधानाध्यापक हेमा तिवारी-प्राथमिक विद्यालय अम्हेड़ा विकास खंड जोया
  5. औरैया - सहायक अध्यापक श्रीमती अलका यादव- कंपोजिट विद्यालय, नगला जय सिंह विकास खंड भाग्यनगर
  6. आगरा - सहायक अध्यापक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ - प्राथमिक विद्यालय, नगला पैमा विकास खंड बरौली अहीर
  7. अयोध्या - प्रधानाध्यापक मनीष देव- प्राथमिक विद्यालय रूरूखास
  8. आजमगढ़ - प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी- प्राथमिक विद्यालय जिवली विकास खंड ठेकमा
  9. बागपत - कविता - प्राथमिक विद्यालय बिनौली प्रथम, विकास खंड बिनौली
  10. बहराइच - पूरन लाल - प्राथमिक विद्यालय बरुआ बेहड़, विकास खंड महसी
  11. बलिया - डॉ निर्मला गुप्ता - प्राथमिक विद्यालय गरयां, विकास खंड बेलहरी
  12. बलरामपुर - श्रीराम हरिजन - उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा (कम्पोजिट), विकास खंड रेहरा बाजार
  13. बांदा - शिव करन सिंह - उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेहण्डा (कम्पोजिट), विकास खंड नरैनी
  14. बाराबंकी - दिनेश कुमार वर्मा - उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपवा, विकास खंड सिद्धौर
  15. बरेली - सीमा कश्यप - कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर, नगर क्षेत्र
  16. बस्ती - अनुसरना सिंह - पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर, विकास खंड बस्ती सदर
  17. भदोही - ज्योति कुमारी - उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा, विकास खंड औराई
  18. बिजनौर - सुधीर कुमार - उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला, विकास खंड नजीबाबाद
  19. बदायूं - सीमा राजन - प्राथमिक विद्यालय डहरपुरकलां प्रथम, विकास खंड दातागंज
  20. बुलन्दशहर - रेनू रानी - उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर, विकास खंड सिकन्दराबाद
  21. चन्दौली - नन्द कुमार शर्मा - कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर, विकास खंड चहनियां
  22. चित्रकूट - पुष्पराज सिंह - प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा बुजुर्ग, विकास खंड पहाड़ी
  23. देवरिया - मनोरमा द्विवेदी - कन्या कम्पोजिट विद्यालय इचौना बाजार, विकास खंड सलेमपुर
  24. एटा - सीमा सिंह - उच्च प्राथमिक विद्यालय ओंन कम्पोजिट, विकास खंड शीतलपुर
  25. इटावा - रमेश चन्द्र - प्राथमिक विद्यालय सूखाताल, विकास खंड बढ़पुरा
  26. फर्रूखाबाद - विकास त्रिपाठी - कम्पोजिट विद्यालय खुदागंज, विकास खंड कमालगंज
  27. फतेहपुर - गीता यादव - प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर, विकास खंड देवमई
  28. फिरोजाबाद - संजय कुमार यादव - प्राथमिक विद्यालय लालई, विकास खंड खैरगढ़
  29. गौतमबुद्ध नगर - दीपशिखा - प्राथमिक विद्यालय रोजा जलालपुर, विकास खंड बिसरख
  30. गाजियाबाद - काजल शर्मा, प्राथमिक विद्यालय उखलारसी-प्रथम, विकास खंड मुरादनगर
  31. गाजीपुर - शीला सिंह - उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वर गंज, नगर क्षेत्र
  32. गोण्डा - सुनील कुमार - कम्पोजिट विद्यालय बाबा मठिया, विकास खंड वजीरगंज
  33. गोरखपुर - प्रवीण कुमार मिश्र - उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर, विकास खंड गगहा
  34. हाथरस - सतना (महिला) - संविलिन विद्यालय बिजलीघर, विकास खंड सासनी
  35. हमीरपुर - भुवनेश तिवारी - उच्च प्राथमिक विद्यालय गल्हिया, विकास खंड राठ
  36. हापुड़ - अरुणा कुमारी राजपूत - संविलिन विद्यालय राजपुर, विकास खंड सिम्भावली
  37. हरदोई - लाल बहादुर - प्राथमिक विद्यालय म्योनी, विकास खंड सुरसा
  38. जालौन - विपिन उपाध्याय - प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा, विकास खंड माधौगढ़
  39. जौनपुर - अशोक कुमार - कम्पोजिट विद्यालय सबरहद, विकास खंड शाहगंज
  40. झांसी - माधुरी पौराणिक - कम्पोजिट विद्यालय हस्तिनापुर, विकास खंड बड़ागांव
  41. कन्नौज - रेनू कमल - प्राथमिक विद्यालय जयपुरापुर सरैया प्रथम, विकास खंड जलालाबाद
  42. कानपुर देहात - नवीन कुमार दीक्षित - उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा, विकास खंड डेरापुर
  43. कानपुर नगर - नीलम सिंह - प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर सरांय, विकास खंड डेरापुर
  44. कासगंज - श्रीमती सन्तोष - प्राथमिक विद्यालय दतलाना, विकास खंड सोरों
  45. कौशाम्बी - अनुराधा पाण्डेय - प्राथमिक विद्यालय अमिरसा, विकास खंड नेवादा
  46. कुशीनगर - अखिलेश कुमार तिवारी - उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बंगरा, विकास खंड सेवरही
  47. लखीमपुर खीरी - वीरेन्द्र कुमार शुक्ल - उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा, विकास खंड बिजुआ
  48. ललितपुर - नीलम जैन - प्राथमिक विद्यालय रजवारा, विकास खंड बिरधा
  49. लखनऊ - सन्तोष कुमार - प्राथमिक विद्यालय सलौली, विकास खंड गोसाईगंज
  50. महारजगंज - अनिरुद्ध कुमार निराला - उच्च प्राथमिक विद्यालय कुआंचाफ, विकास खंड पनियारा
  51. महोबा - स्नेहलता शुक्ला - प्राथमिक विद्यालय तिन्दौली, विकास खंड कबरई
  52. मैनपुरी - सरिता - प्राथमिक विद्यालय नाहिली-2, विकास खंड घिरोर
  53. मथुरा - पूजा चौधरी - प्राथमिक विद्यालय राया, विकास खंड राया
  54. मऊ - कमलेश कुमार - उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान, विकास खंड कोपागंज
  55. मेरठ - पुष्पा यादव - प्राथमिक विद्यालय रजपुरा, विकास खंड रजपुरा
  56. मीरजापुर - रविकान्त द्विवेदी - प्राथमिक विद्यालय भगेसर, विकास खंड पहाड़ी
  57. मुरादाबाद - खिलेन्द्र सिंह - प्राथमिक विद्यालय चंगेरी, विकास खंड डिलारी
  58. मुजफ्फरनगर - सोनिया कुमार - उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुरा, विकास खंड मोरना
  59. पीलीभीत - गीता कुमारी - कम्पोजिट विद्यालय बरहा, विकास खंड ललौरीखेड़ा
  60. प्रतापगढ़ - रश्मि मिश्रा - उच्च प्राथमिक विद्यालय मरूआन, विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम
  61. प्रयागराज - संगीता सिंह - उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर, विकास खंड बहरिया
  62. रायबरेली - अजय सिंह - प्राथमिक विद्यालय राजापुर, विकास खंड राही
  63. रामपुर - रीता - प्राथमिक विद्यालय पंजाबनगर, विकास खंड चमरौआ
  64. सहारनपुर - सुशील कुमार - प्राथमिक विद्यालय फिरोजबादा, विकास खंड सरसावां
  65. सम्भल - काला राम - उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर (कम्पोजिट), विकास खंड गुन्नौर
  66. संत कबीरनगर - विनोद कुमार पाण्डेय - प्राथमिक विद्यालय बछईपुर, विकास खंड पौली
  67. शाहजहांपुर - पल्लवी - पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवां, विकास खंड पुवायां
  68. शामली - मनोज कुमार - कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगरोल, विकास खंड कांधरा
  69. श्रावस्ती - मुनव्वर मिर्जा - उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़लहवा सेहरिया, विकास खंड जमुनहा
  70. सिद्धार्थनगर - दयाशंकर पाण्डेय - उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी, विकास खंड लोटन
  71. सीतापुर - निर्मला भार्गव - उच्च प्राथमिक विद्यालय बीहट बीरम नवीन, विकास खंड मछरेहटा
  72. सोनभद्र - राजकुमार सिंह - प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द, विकास खंड घोरावल
  73. सुल्तानपुर - वन्दना यादव - प्राथमिक विद्यालय भरसोर, विकास खंड भदैंया
  74. उन्नाव - सविता सैनी - प्राथमिक विद्यालय रामपुर खालसा, विकास खंड बिछिया
  75. वाराणसी -सरिता राय - प्राथमिक विद्यालय मडुवाडीह, विकास खंड काशी विद्यापीठ

राज्य अध्यापक पुरस्कार के तहत इस बार सभी विद्यालयों के उचित प्रबंधन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की संख्या के प्रतिनिधित्व के आधार पर विषय व वर्गवार अलग-अलग मानक तय किए गए। राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों/अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाओ के चयन के लिए वेब पोर्टल के माध्यम से 16 अप्रैल से 31 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे।