नोटों से संदूक भरने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी] दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक अब्दुल करीम को गिरफ्तार

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141


मसूरी
। नोटों से संदूक भरने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक अब्दुल करीम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसने महिला से ठगी के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।


अब्दुल करीम महिला के साथ तीन साल से संपर्क में था और पैसे संदूक से भरने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी कर ली थी। इस बीच उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। तांत्रिक से पैसे मांगने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।
डिप्टी एसपी वर्णिका सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अब्दुल करीम की पत्नी शबनम, पुत्र रिहान, रहीम व प्रॉपर्टी डीलर आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब्दुल करीम ने पूछताछ में ठगी और दुष्कर्म करना कुबूल किया है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अन्य लोगों से भी ठगी किए जाने की संभावना है, जिसका पता किया जा रहा है। यदि कोई शिकायत लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।