राशिफल 25 सितंबर 2022

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Rashifal 25 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। वहीं दैनिक राशिफल में आप जानते हैं अपने हर दिन की घटनाओं का भविष्यफल। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा रविवार का दिन...

aaj ka rashifal, rashifal 25 september 2022, today horoscope in hindi, today love rashifal, money and career horoscope, business horoscope today, horoscope 25 september 2022, आज का राशिफल, 25 सितंबर 2022 का राशिफल, रविवार का राशिफल, दैनिक राशिफल,
मेष राशि: व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। आत्मविश्वास के बल पर काम बनेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन में कुछ नया बदलाव आ सकता है।



वृष राशि: लंबे समय से चल रहे काम में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएंगे। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल हल्का होगा। धन खर्च बढ़ सकता है। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि के व्यवसायियों को आज लाभ होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में प्रशंसा मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।

सिंह राशि: आज परिवार में आपकी बात को तवज्जो दी जाएगी। आर्थिक लाभ होगा। मानसिक शांति के लिए दिनचर्या में ध्यान और योग को शामिल करें। दोस्तों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। शादी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि: आज के दिन मिलेजुले परिणाम सामने आएंगे। विदेश में व्यवसाय करने के योग बन रहे हैं। किसी बात से मन अशांत हो सकता है। स्वभाव ने क्रोध की अधिकता रहेगी।

तुला राशि: नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। व्यवसाय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि: आज धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर के काम में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी भावनाओं को प्रेमी को बताएं।

धनु राशि: आज परिवार में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें। नौकरी में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी।

मकर राशि: घरवालों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी दिली इच्छा के पूरे होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी कार्यक्षमता के बल पर दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि: मन में आशा-निराशा के भाव उत्पन्न होंगे। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। अपने करीबियों के साथ समय बिताएं।

मीन राशि: व्यवसाय की भाग-दौड़ से दूर होकर आज आराम मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। परिवार में कोई अनबन हो सकती है। धन के मामले में दिन शुभ है।