राशिफल 18 सितंबर 2022

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 983711714

Rashifal 18 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। वहीं दैनिक राशिफल में आप जानते हैं अपने हर दिन की घटनाओं का भविष्यफल। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा रविवार का दिन...

Horoscope Today 18 september 2022, 18 september 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, आज का राशिफल, 18 सितंबर 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, कर्क, मिथुन, मकर, मीन राशि, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi, today business horoscope, daily love rashifal, money and career horoscope,मेष राशि: परेशानियों का अंत होगा। योजनाओं को अच्छी तरह सोच-समझकर क्रियान्वित करें। निजी संबंधों में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हर किसी को खुश करने के चक्कर में नहीं पड़ें।


वृष राशि: अपनी सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें। खरीदारी करने का प्लान बन सकता है।

मिथुन राशि: धैर्य बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।


कर्क राशि:
 जीवनसाथी के साथ अपनी मन की बात करें। बच्चों की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। धन कमाने में सक्षम रहेंगे। आज किसी दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक सुख मिलेगा।

सिंह राशि: आज के दिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें। घर में किसी की शादी पक्की हो सकती है जिससे खुशी का माहौल रहेगा। खुद के लिए भी समय निकालें। खर्चों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि: आज मौज-मस्ती में समय बीतेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने निवेश से आज लाभ हो सकता है।

तुला राशि: आज आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न होगा। आपके व्यापार से जीवनसाथी खुश रहेगा। शॉपिंग पर जाने का मौका मिल सकता है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।


वृश्चिक राशि: आज सेहत में सुधार होगा लेकिन लापरवाही ना बरतें। परिवार वालों के साथ बातचीत करते समय आत्मसंयत रहें। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि: आज के दिन अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। प्रेमी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि: माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी जिसके चलते धन खर्च भी बढ़ सकता है। अपने प्रेमी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी।


कुंभ राशि: अपने गुस्से पर काबू रखें वरना परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात का बुरा लग सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन राशि: आज के दिन आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। बीते समय में की गई फिजूलखर्ची का खामियाजा आज भुगतना पड़ सकता है।