ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे, विरोध में 15 सितंबर को शहर में बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

छपार में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सभा में किसानों को संबोधित करते  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी स?
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों से अवैध तरीके से वसूूली की जाती है। इसके विरोध में 15 सितंबर को शहर में बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सभा गांव बढ़ेडी में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति है। किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। कर्मचारी बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं करते, बिजली की दरें महंगी होने से और डीजल महंगा होने से किसान परेशान हैं। बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर संगठन 15 सितंबर से मुजफ्फरनगर में ऊर्जा निगम कार्यालय पर किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर सदर ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी, पवन त्यागी, किरण पाल, धर्मेंद्र चंद्र बोस, रोहित चौधरी, अजय त्यागी, शुभम त्यागी, मुकेश गुर्जर, सत्यवीर चौधरी, देवेेंद्र चौधरी, सुमित कुमार, अंकित कुमार, राजीव आदि मौजूद रहे।