एडीएम ने सिंगल-यूज प्लॉस्टिक के तीन गोदामों पर मारे छापे:मौके से करीब 11 कुंटल सिंगल-यूज प्लॉस्टिक बरामद, गोदाम संचालक को 50 हजार का नोटिस

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

बार्डर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में एडीएम रितू सुहास ने टीम के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के तीन गोदामों पर छापेमारी की हैं। टीम ने मौके से करीब 11 कुंटल सिंगल यूज प्लॉस्टिक को बरामद किया है। टीम ने गोदाम संचालक को करीब 50 हजार का नोटिस दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स को बुलाया गया।


एडीएम गाजियाबाद रितु सुहास ने बताया कि वह लोनी में साफ सफाई को लेकर निरीक्षण करने आई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि जवाहर नगर कॉलोनी में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लॉस्टिक को स्टॉक कर रखा हैं। उन्होंने मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया। टीम ने गोदाम पर छापा मारा। यहां एक के बाद एक तीन गोदामों में प्लॉस्टिक भरा हुआ था। टीम ने प्लॉस्टिक को बरामद कर जीडीए भिजवा दिया है। यहां सिंगल यूज प्लॉस्टिक को डिस्पोट कर मटेरियल बनाया जाएगा। एडीएम ने बताया कि गोदाम संचालक बेचने के लिए सिंगल यूज प्लॉस्टिक को लाया था। दिपावली को लेकर गोदाम में सामान भरा था।