CWG 2022: पाकिस्तान के पहलवान को दीपक पुनिया ने किया चित, भारत को दिलाया 9वां गोल्ड मेडल

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

deepak punia
दीपक पुनिया ने भारत को 9वां गोल्ड मेडल दिलाया है। आज के दिन भारत की ओर से साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने पहलवानी में गोल्ड मेडल हासिल किया है जबकि अंशु मलिक ने सिल्वर हासिल किया था।


भारतीय पहलवानों के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन बेहद शानदार रहा। भारतीय पहलवानों ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। दीपक पुनिया ने भारत को 9वां गोल्ड मेडल दिलाया है। आज के दिन भारत की ओर से साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने पहलवानी में गोल्ड मेडल हासिल किया है जबकि अंशु मलिक ने सिल्वर हासिल किया था।

फ्रीस्टाइल के 86 किलोग्राम वर्ग में पाकिस्तान के पहलवान मोहम्मद इनाम को दीपक पुनिया ने आसानी से हरा दिया। दीपक पुनिया ने इस मुकाबले को 3-0 से अपने नाम किया। पाकिस्तानी पहलवान को वापसी का उन्होंने एक भी मौका नहीं दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पुनिया का यह पहला पदक है। इसके साथ ही इस बार के कुश्ती में भारत के लिए यह तीसरा स्वर्ण पदक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे अपने दीपक पुनिया द्वारा शानदार खेल प्रदर्शन पर गर्व महसूस हो रहा है! वह भारत का गौरव हैं और उन्होंने भारत को कई सम्मान दिए हैं। उनके स्वर्ण पदक जीतने से हर भारतीय उत्साहित है। उन्हें आगामी सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी है।