बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण का आज आखिरी दिन था। 11वें दिन भारत के कई हाई प्रोफाइल खिलाड़ियों ने क़ाबिले तारीफ़ प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आज 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किए। कॉमनवेल्थ गेम्स में इस साल भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं, जिनमें से 22 गोल्ड मेडल है।
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण का आज आखिरी दिन था। 11वें दिन भारत के कई हाई प्रोफाइल खिलाड़ियों ने क़ाबिले तारीफ़ प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आज 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किए। कॉमनवेल्थ गेम्स में इस साल भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं, जिनमें से 22 गोल्ड मेडल है। इसी के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। चलिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का सफर कैसा रहा इसपर एक नजर डाल लेते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। सबसे ज्यादा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाए। गेम्स की बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेट्ठी ने स्वर्णिम इतिहास रचा। 2018 के गोल्ड कोस्ट में इसी प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में गोल्ड पर निशाना लगाया और उसे हासिल भी किया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सोमवार को यहां फाइनल में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। 20 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी में मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। अपने आप में लक्ष्य सेन ने भारत के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। लक्ष्य सेन के इस गोल्ड के साथ ही यह भारत का 20वां स्वर्ण पदक है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बेडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली को 21-15 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। पीवी सिंधु ने पहले राउंड में ली को 21- 15 से हराया था फिर दूसरे राउंड में 21-13 से हराकर पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का सिंगल्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन ने ब्रिटेन के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं के 50 किग्रा फ्लाईवेट में स्वर्ण पदक जीता। जरीन ने आयरलैंड की कार्ली मैकनॉल को हराकर अपना पहला राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता।
एल्डोस पॉल की अगुआई में भारत ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा स्पर्धा में पहले दो स्थान पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा। पॉल के स्वर्ण पदक के अलावा केरल के उनके साथी एथलीट अब्दुल्ला अबूबाकर ने भी इस स्पर्धा का रजत पदक जीता। पॉल ने अपने तीसरे प्रयास में 17.03 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की। अबूबाकर 17.02 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपने दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इन दोनों मुक्केबाजों ने अपने मुकाबलों के फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। पंघाल ने इस तरह पिछले चरण के रजत पदक का रंग बेहतर किया।
भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग में मेजबान इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। नीतू घंघास रिंग में आ गईं और ऐसे शुरू हुईं मानो उन्हें काम खत्म करके कहीं और जाने की जल्दी हो। इंग्लैंड डेमी-जेड रेसिस्टेंस को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
भारत के लिए आज एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल्स की बारिश हुई है। भारत ने आज अब तक तीन गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं। भारतीय पहलवान नवीन ने पाकिस्तान के पहलवान शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया है।
भारत की विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। रेसलिंग में भारत के रवि दहिया ने नाइजीरिया के खिलाड़ी को 10-0 से मात दी है। रवि दहिया ने इस मुकाबले में दमदार दम दिखाया।
भारतीय पहलवानों के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन बेहद शानदार रहा। भारतीय पहलवानों ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक और स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। कुश्ती में इस बार भारत को या पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया का यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में कनाडा के लाचलान मैकगिल को 9-2 से हराया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक गोल्ड पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स में सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। इसके अलावा सुधीर ने कुल 134.5 अंकों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी बनाया है।
भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन अच्छा रहा है। भारत ने आज दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत के टेबल टेनिस पुरुष टीम ने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह पांचवा गोल्ड मेडल है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सफर शानदार जा रहा है। भारत ने आज लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है। कहीं ना कहीं, भारतीय टीम ने लॉन बॉल प्रतियोगिता में बड़ा इतिहास रच दिया है। 92 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो।
अचिंता शेउली ने राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए पुरूषों के 73 किलो वर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मारकर देश को तीसरा पीला तमगा दिलाया।
वेटलिफ्टिंग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत की झोली में दूसरा गोल्ड आ चुका है। उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने गोल्ड जीता था। वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। बता दें कि उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया।
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का सिर फक्र से ऊंचा किया। यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इसके साथ ही 49 किलोग्राम स्पर्धा में मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और कुल 201 किलोग्राम भार उठाया।