सात घंटे की कड़ी मेहनत से मोबाइल टार्च की रोशनी में ही बच्ची का शव खेत से खोज निकाला

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मोबाइल और टार्च की रोशनी में पुलिस ने खोज निकाला बच्ची का शव

मोदीनगर,  सुरेन्द्र कुमार गुप्ता : रात नौ बजे पुलिस ने बच्चियों की तलाश में सर्च आपरेशन शुरू किया। शुरू में केवल स्थानीय लोगों के साथ मोदीनगर पुलिस खोजबीन में जुटी। घंटे भर तक भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो भोजपुर, निवाड़ी व मुरादनगर थाने से भी पुलिस बल वहां बुलाया गया। एसपी देहात भी वहां पहुंचे।


बच्चियों की तलाश में सैकड़ों ग्रामीण भी पुलिस की मदद करने लगे। करीब साढ़े ग्यारह बजे जब पांच वर्षीय बच्ची पुलिस को मिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन, बच्ची गुमसुम थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस आरोपित के घर पहुंची। आरोपित को अपने साथ लिया और दूसरी बच्ची की तलाश करने लगे। लेकिन, आरोपित शराब के नशे में था। वह पुलिस को चक्कर कटवा रहा था। एक-एक कर आसपास के कई खेत व जंगलों में आरोपित पुलिस को लेकर पहुंचा। सफलता नहीं मिलने पर रात में ही देहात एसओजी और डाग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बच्ची की चप्पल व कपड़ों को सुंघाकर डाग स्क्वायड की टीम खोजबीन में जुटी। पुलिसकर्मी टार्च व मोबाइल की लाइट से खेत में खोजबीन करते रहे। ईंख के खेत में कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। कीटों ने भी उन्हें परेशान किया। कुछ जगहों पर मिट्टी में दलदल होने पर पुलिसकर्मियों को परेशानी हुई। चार थानों के सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रातभर खेतों में सर्च आपरेशन जारी रखा। रात भर बिना सोए पुलिस अभियान में जुटी रही। लगातार लाइट चालू रहने के कारण पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी बंद हो गए। लेकिन, पुलिस ने हौसला नहीं छोड़ा। सात घंटे की कड़ी मेहनत से मोबाइल टार्च की रोशनी में ही बच्ची का शव खेत से खोज निकाला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर आ गए<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>नशा उतारने के लिए पुलिस ने आरोपित को पिलाया नींबू पानी<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>आरोपित शराब के नशे में धुत था। वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने उसका नशा उतारने के लिए नींबू पानी और दही भी खिलाई। लेकिन, आरोपित ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह सीधा खड़ा भी नहीं पा रहा था। इसलिए आरोपित पुलिस को गुमराह करता था। खेतों व जंगलों के चक्कर कटाता रहा। कभी एक खेत तो कभी दूसरे खेत। 

अपहरण का मुकदमा दुष्कर्म व हत्या में तरमीम पुलिस ने शुक्रवार रात ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन, जब बच्ची का शव मिला और दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो पुलिस ने इसी मुकदमे को दुष्कर्म, हत्या की धारा में तरमीम कर दिया।