आज के बाद मेरी संपूर्ण पर्यावरण सेवाएं स्वतंत्र रूप से शहर मोदीनगर में परिलक्षित होंगी: निशान विष्णु वर्मा

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर ऐ इंसान... जैसे कर्म करेगा वैसे फल देगा भगवान ...यह है गीता का ज्ञान ...यह है गीता का ज्ञान ...

यही गीता सार जीवन में अपनाते हुए मैं विष्णु वर्मा आप सभी से कथन करता हूं कि आज 18 अगस्त 2022 से मैं डॉक्टर सरिता त्यागी जी की संस्था पहल प्रयास से खुद को अलग करता हूं... आज संस्था पहल प्रयास को मैंने सम्मान पूर्वक उनके सब औजार व अधिकार मेरे परम आदरणीय माननीय मास्टर महिपाल जी की गरिमामई उपस्थिति में मित्र मनोज जैन पहल को सोप दिए मनोज जैन एक एक औजार चुन चुन कर ले गए.

आज के बाद इस संस्था का मेरे पास कोई नाम निशान नहीं रह जाएगा... आज 18 अगस्त 2022 के बाद मेरे किसी भी अच्छे या बुरे कार्य के लिए डॉक्टर सरिता और उनकी संस्था किसी भी प्रकार से उत्तरदाई नहीं होंगी .... आज तक के साथ के लिए आप सभी (संस्था पहल प्रयास) का हार्दिक धन्यवाद

आज के बाद मेरी संपूर्ण पर्यावरण सेवाएं स्वतंत्र रूप से शहर मोदीनगर में परिलक्षित होंगी ....आपका अपना ही गुमनाम -निशान विष्णु वर्मा .