आज का राशिफल व पंचांग

  क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141



आज का राशिफल व पंचांग


18 अगस्त, 2022, गुरुवार

==================

आज और कल का दिन खास 

*********

18 अगस्त 2022 : स्मार्त वैष्णव सम्प्रदाय आज मनाएगा जन्माष्टमी।

19 अगस्त 2022 : निम्बार्क वैष्णव सम्प्रदाय कल मनाएगा जन्माष्टमी।

आज का राशिफल

18 अगस्त, 2022, गुरुवार

मेष राशिफल : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी।


वृषभ राशिफल : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें।


मिथुन राशिफल : आपकी कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युतउपकरण पर खर्च संभव है।


कर्क राशिफल : जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। 


सिंह राशिफल : अध्ययन में रुचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करें।


कन्या राशिफल : परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मनवांछित कार्य की सिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। आज नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे।


तुला राशिफल : आपके व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।


वृश्चिक राशिफल : संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी।


धनु राशिफल : निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवन साथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आपके घर की लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।


मकर राशिफल : घर के काम काज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव।


कुंभ राशिफल : आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आपका मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।


मीन राशिफल : आकस्मिक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता तबीयत खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम व कुमकुम जरूर खरीदें।


 -राजेन्द्र गुप्ता,

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मो. 9611312076


आज का पंचांग

===========

18 अगस्त 2022, गुरुवार

*********

तिथि       सप्तमी   09:23 PM

नक्षत्र       भरणी    11:35 PM

करण       विष्टि      08:49 AM

               बव        09:23 PM

पक्ष          कृष्ण 

योग         वृद्धि     08:40 PM

वार           गुरुवार

सूर्योदय    05:51 AM

सूर्यास्त     06:58 PM

चन्द्रमा      मेष    

राहुकाल    02:03 - 03:41 PM

विक्रमी संवत्  2079

शक सम्वत  1944 (शुभकृत)

मास     भाद्रपद

शुभ मुहूर्त 

अभीजित     11:58 - 12:51 PM


राजेन्द्र गुप्ता,

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मो. 9611312076