मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एक शख्स पहुंचा, अपने लापता हुए बेटे की गुहार लगाने सीएम योगी के पास आया था

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

लापता बेटे की गुहार लगाने सीएम योगी से मिलने पहुंचा पिता, पुलिस ने हिरासत में लिया।

गाजियाबाद, आशीष वाल्डन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के दौरे पर आए हुए हैं। वह शुक्रवार की देर रात जिले में पहुंचे थे। शनिवार सुबह वो प्रताप विहार स्थित गंगा जल प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एक शख्स पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। वह अपने लापता हुए बेटे की गुहार लगाने सीएम योगी के पास आया था।

गाजियाबाद की सोसायटी में पहुंचे सीएम योगी बच्चों के साथ खिंचाई फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार रात अचानक जल निगम के गेस्ट हाउस से राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोग अपने सामने मुख्यमंत्री को पाकर खुश नजर आए। जब उनके पास बच्चे पहुंचे उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचाए। सीएम यहां एमजीआइ घरौंदा सोसायटी में एक दंपति से मिले और उनका हालचाल लिया।

इस सोसायटी में पुष्पा चौधरी रहती हैं, जो योगी आदित्यनाथ की रिश्ते की बहन बताई जा रही हैं। सहारनपुर की मूल निवासी पुष्पा चौधरी के पति की तबीयत खराब थी, जिसके बारे में जानकारी होने पर मुख्यमंत्री अचानक उनके फ्लैट पर पहुंचे थे। वह यहां पर करीब एक घंटा रुके साथ में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे।


बच्चों के साथ खिंचाई फोटो

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इसके योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग जुट गए। कई बच्चे भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें उन्होंने निराश नहीं किया। सोसाइटी के गेट से फ्लैट तक आने जाने के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों से मिले और यहां के निवासियों से भी हाथ मिलाया। सभी बच्चों के नाम के साथ हाल-चाल भी पूछा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई।