क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

गाजियाबाद, आशीष वाल्डन. जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व मनाते समय सावधानी बरतनी होगी। मास्क लगाने के साथ भीड़ में जाने से बचना होगा। दिल्ली में केस बढ़ने का असर गाजियाबाद में हो रहा है। दिल्ली आने-जाने वाले शहर के युवा सबसे अधिक संक्रमित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 3,649 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर जिला एमएमजी के मनोचिकित्सक डा. अनिल विश्वकर्मा समेत 101 संक्रमित मिले और 31 स्वस्थ हुए हैं। इनमें आठ बच्चे, 16 बुजुर्ग और 77 युवा शामिल हैं। डा. एके दीक्षित पहले ही संक्रमित होने के बाद होमआइसोलेशन में हैं। अस्पताल के 20 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। 10 इलाकों में सबसे अधिक कोरोना के केस मिल रहे हैं। सबसे अधिक केस साहिबाबाद क्षेत्र के गांव करहेड़ा में मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे घरों में अधिक लोग किराये पर रहते हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रामक रोगों के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन पांच से सात दिन में संक्रमित ठीक हो रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। रक्षाबंधन मनाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। 12 संक्रमितों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मार्च 2020 से लेकर अब तक जिले में 32.92 लाख लोगों की जांच के सापेक्ष 88,785 संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 308 है।
क्षेत्र केस करहेडा 174
राजनगर एक्सटेंशन 133 शास्त्रीनगर 89
साहिबाबाद 82 वैशाली 55
वसुंधरा 51 विजयनगर 50
डासना 44 इंदिरापुरम 41
राजनगर 35
3,265 लोगों ने लगवाई सतर्कता डोज बृहस्पतिवार को 80 केंद्रों पर 3,265 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई है। कुल 2,25,912 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है। जिले में अब तक 34.25 लाख लोगों को 70.18 लाख डोज लग चुकी हैं। 33.67 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। 8.06 लाख किशोरों ने भी कोरोनारोधी टीका लगवा लिया है।