मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: बच्चे पहुंचे उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचाए, एमजीआइ घरौंदा सोसायटी में एक दंपति से मिले और उनका हालचाल लिया

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ खिंचाई फोटो।
गाजियाबाद,  आशीष वाल्डन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार रात अचानक जल निगम के गेस्ट हाउस से राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोग अपने सामने मुख्यमंत्री को पाकर खुश नजर आए। जब उनके पास बच्चे पहुंचे उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचाए। सीएम यहां एमजीआइ घरौंदा सोसायटी में एक दंपति से मिले और उनका हालचाल लिया।

इस सोसायटी में पुष्पा चौधरी रहती हैं, जो योगी आदित्यनाथ की रिश्ते की बहन बताई जा रही हैं। सहारनपुर की मूल निवासी पुष्पा चौधरी के पति की तबीयत खराब थी, जिसके बारे में जानकारी होने पर मुख्यमंत्री अचानक उनके फ्लैट पर पहुंचे थे। वह यहां पर करीब एक घंटा रुके साथ में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे।

सुरक्षा की दृष्टि से सोसाइटी में भारी पुलिस फोर्स तैनात था। मुख्यमंत्री जिस फ्लैट में गए थे, उसमें और किसी को नहीं जाने दिया गया।


एक झलक देखने जुटे सैकड़ों लोग

मुख्यमंत्री के राजनगर एक्सटेंशन जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कराए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इसके योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग जुट गए।

बच्चों के साथ खिंचाई फोटो

कई बच्चे भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें उन्होंने निराश नहीं किया। सोसाइटी के गेट से फ्लैट तक आने जाने के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों से मिले और यहां के निवासियों से भी हाथ मिलाया। सभी बच्चों के नाम के साथ हाल-चाल भी पूछा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई।

बच्चों ने लगाए नारे

मुख्यमंत्री को देखते ही बच्चे और बड़े योगी योगी के नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री के राजनगर एक्सटेंशन पहुंचने पर रिवर हाइट गोल चक्कर के आसपास एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।