महिला अपराध पर रोक लगाने के तमाम दावे मोदीनगर पुलिस कर रही हैं लेकिन धरातल पर फेल

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141



मोदीनगर, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
 : महिला अपराध पर रोक लगाने के तमाम दावे गाजियाबाद पुलिस कर रही हैं लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत दिख रही है। मोदीनगर थाना क्षेत्र में 10 दिन के भीतर हुई दो सामूहिक दुष्कर्म की घटना इसकी गवाही दे रही है। महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिलाने में पुलिस बिल्कुल विफल साबित हो रही है। पुलिस के सभी दावे दम तोड़ रहे हैं। महिला अपराध को रोकने के लिए सरकार की तरफ से एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्प लाइन, पिक हेल्प डेस्क आदि शुरू किए गए। लेकिन अपराध थमा नहीं। महिलाओं का उत्पीड़न जारी रहा। आए दिन किसी न किसी कालोनी से किशोरी या युवती के अपहरण का मामला भी सामने आता है। हाल ही में 10 दिन के भीतर हुई सामूहिक दुष्कर्म की दो घटना कहीं न कहीं सिस्टम की विफलता को भी दर्शा रही हैं। महिलाएं लगातार अपराध की शिकार हो रही हैं। पुलिस उन्हें सुरक्षा दिलाने में नाकाम साबित हो रही है।

मुख्य घटनाएं मंदिर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

मोदीनगर में सात अगस्त को एक मंदिर में दर्शन के लिए दोस्त के साथ गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपित किशोरी व उसके दोस्त को पकड़कर मंदिर परिसर के पीछे खाली पड़े कमरे में ले गए। वहां दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किशोरी के साथ आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के दोस्त को जमकर पीटा। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर सात आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट के आदेश पर हुई रिपोर्ट भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में तीन महीने पहले महिला ने पति के दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले को फर्जी करार देते हुए आरोपितों को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन महिला ने धैर्य नहीं छोड़ा। वह कोर्ट की शरण में गई तो कोर्ट के आदेश पर भोजपुर थाने में हफ्तेभर पहले ही सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।

दुष्कर्म के बाद हाईवे पर फेंक गए थे युवती एक महीने पहले आरोपितों ने अपहरण कर युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मुरादनगर थाना क्षेत्र में आयुध निर्माणी गेट के सामने हाईवे पर फेंक गए। युवती गंभीर रूप से घायल थी। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

आरोपितों के डर से मुरादनगर रहने लगी युवती गाजियाबाद के लाल कुआं क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ मार्च माह में दुष्कर्म हुआ था। आरोपितों के दबाव के कारण युवती वहां से मकान छोड़कर मुरादनगर के एक गांव में रहने लगी। पीड़िता के मुताबिक आरोपितों पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई थी।

पिछले तीन वर्षों में हुए महिला अपराध

वर्ष - 2022- 2021 - 2020

दुष्कर्म - 29 - 59 - 22

अपहरण - 39 - 107 - 100

छेड़खानी - 50 - 162 - 123

दहेज हत्या - 17 - 36 - 27

हत्या - 06 - 14 - 17

दहेज उत्पीड़न - 261 - 543 - 203

कुल - 410 - 921 - 492

महिला अपराध रोकने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। मोदीनगर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आते ही मुकदमा दर्ज कर तत्काल आरोपितों की गिरफ्तार हुई। दोनों मुकदमों के नामजद सभी आरोपित हफ्तेभर में ही जेल भेज दिए गए। आरोपितों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में मजबूत पैरवी कर रही हैं।

सुनील कुमार, सीओ मोदीनगर