ब्यूटी पार्लर सेंटर असालतनगर में मेहंदी प्रतियोगिता

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मुरादनगर. कबीर दास समाज कल्याण समिति रजि o द्वारा आज दिनाक 16/08/2022 को  असालतनगर ब्यूटी पार्लर सेंटर में मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई संस्था के सचिव सुनील राठौर ने बताया कि  गाँव  असालतनगर मुरादनगर में ब्यूटी पार्लर सेंटर दो महीने से चल रहा है जिसमे आज इस सेंटर में मेहंदी की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी छात्राओ ने बहुत अच्छे मेहंदी के डिजाइन बना के दिखाए ये मेहंदी के डिजाइन सभी छात्राओ ने संस्था द्वारा चलाये गए सेंटर में ही सीखे थे इन सभी छात्राओ को मेहंदी के  डिजाइन व ब्यूटी पार्लर में कुछ भी नही आता था संस्था द्वारा पुर पुर्सी व  असालतनगर में ब्यूटी पार्लर के सेंटर चलाये जा रहे हैं.

 


आज प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पाने वाली नेहा त्यागी असालतनगर व द्वितीय स्थान पाने वाली अक्सा पुर पुर्सी से तृतीय स्थान पाने वाली हेमा पाल असालतनगर से थी व विशिष्ट अतिथि में लोकेन्द्र  एडवोकेट मोदीनगर से व अनुज प्रधान असालतनगर से व अरविन्द शर्मा थे लोकेन्द्र एडवोकेट ने छात्राओ के समक्ष अपने विचार वियक्त किये व छत्राओं को वोकेशनल ट्रेनिंग व इसकिल्ड के बारे में जानकारी दी व छात्राओ को ब्यूटी पार्लर में आगे अपना कैरियर बनाने के बारे में जानकारी दी व इस मौके पर अध्यापिका मंजुला  शर्मा व अध्यापिका फरीन व अध्यापिका इकरा जी  संस्था सचिव सुनील राठौर व सुनील वर्मा विशिष्ट अतिथि  लोकेन्द्र एडवोकेट व अनुज प्रधान व अरविन्द शर्मा पत्रकार मीनाक्षी लेखी  व सभी छत्राये उपस्थित रहे