क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
Rashifal 28 August 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

वृष राशि: आज वृष राशि के जातकों की नए लोगों मित्रता हो सकती है। कानूनी मामलों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। विदेशी कंपनियों से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आज के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: आज अपने पार्टनर को निराश ना करें वरना बाद में पछतावा होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलेंगे। सरकारी नौकरी में सफलता के योग बन रही है। आज के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज काम के लिए अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करें। काम की व्यस्तता के कारण जीवनसाथी या दोस्तों के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि: आज सिंह राशि के लोग योजना लागू करने के साथ-साथ मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कला के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ है। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।
कन्या राशि: आज काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और लगन से काम सफल होंगे। दफ्तर में आज की गई मेहनत आगे चलकर लाभ दिला सकती हैं। आज लाल रंग के आसन पर बैठकर सूर्य चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: आज वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह खर्चा करने से बचें। वाणी पर संयम रखें।
धनु राशि: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसायिक संबंध गहरे होंगे। सेहत का खास खयाल रखें। आज शुभ रंग गुलाबी है।
मकर राशि: आज नए स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में अपने गुस्से पर काबू रखें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज भगवान गणेश की उपासना करें।
कुंभ राशि: आज कुंभ राशि वाले बेकार की खरीदारी ना करें। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पुराने निवेश का लाभ आज मिल सकता है। धन में बढ़ोतरी संभव है।
मीन राशि: आज व्यवसाय में बड़े अवसर मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज के दिन भगवान सूर्य की उपासना करें। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।