अवश्यमेव भोक्तम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की त्रासदी का दंश 14 अगस्त

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

अवश्यमेव भोक्तम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की त्रासदी का दंश 14 अगस्त जहाँ हम 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता का अमृतमहोत्सव मना रहे है। वहीं स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त, आज का दिन भारत विभाजन त्रास्दी स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, भारतीय इतिहास में देश के बंटवारे का दंश ऐसा दंश है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जब अपने ही देश के लोगों को अपने ही देश में अपनी जन्मभूमि से देश के अन्य भूभाग पर अन्यत्र जाने को मजबूर किया गया और विश्व का सबसे बड़ा रक्तपात हुआ। विश्व में ये ऐसी घटना है जब भूमि के बंटवारे के साथ जनता का भी स्थान्तरण हुआ ऐसे में आज के दिन सरकार सार्वजनिक रूप से त्रास्दी स्मृति दिवस के कार्यक्रम को घोषित रूप से मना रही है। वास्तव में ये उस त्रास्दी में शहीद हुए लोगों को कृतघ्न राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।