Mausam update: आषाढ़ महीना मानसून की बारिश के इंतजार में बीता, जाने मौसम का हाल

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

मानसून की बारिश ना होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से रात नहीं मिल रही है। बादल के बीच सूरज की किरणें लोगों को परेशान कर रही है। उमस के कारण जनजीवन बेहाल है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर जबकि अधिकतम 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने वाली है। जहां आसमान में छाए बादल से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही है।

आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, उमस भी खूब रही, लेकिन पानी नहीं गिरा। मानसून की बारिश लोगों को धोखा दे रही है। मौसम विभाग रोजाना बारिश होने की संभावना जताता है। लेकिन यह अभी कागजों तक सीमित रह जाता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 10 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवा की रफ्तार लगभग 18 किलोमीटर से 22 किलोमीटर के बीच चल सकती है। यही स्थिति उन्नाव की भी रह सकती है। जब दोपहर में हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। अधिक उलटफेर नहीं हुआ तो आने वाले हफ्ते में भी सूखा पड़ने की पूरी संभावना है।

Mausam update: आषाढ़ महीना मानसून की बारिश के इंतजार में बीता, जाने मौसम का हाल


आने वाले दिनों में मानसून की बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। आगामी 10 जुलाई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर को हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 11 जुलाई को भी तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। बादल होने के कारण चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन उमस से लोगों को परेशानी होगी।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आगामी 10 जुलाई को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह और दोपहर को हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आगामी 11 जुलाई को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। गर्मी से लोगों को काफी परेशानी होगी।