Google पर आखिर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं शादीशुदा महिलाएं? सर्वे में सामने आईं दिलचस्प बातें

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Google
हाल ही में कुछ शोधकर्ताओं ने गूगल पर एक दिलचस्प सर्वे किया है। यह सर्वे ये पता लगाने के लिए किया गया था कि नई शादीशुदा महिलाएं गूगल पर का सर्च करती हैं? सर्वे के नतीजे जानकार आप हैरान रह जायेंगे। चलिए जानते हैं आखिर नई शादीशुदा महिलाएं गूगल पर क्या सर्च करती हैं?


आज के समय में गूगल(Google) लोगों की आम जिंदगी का एक काफी अहम और जरुरी हिस्सा बन गया है। अगर लोगों को किसी भी टॉपिक पर कोई जानकारी चाहिए होती है तो वह सबसे पहले गूगल पर सर्च करते हैं। हर साल गूगल अपने सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किये गए टॉपिक्स की लिस्ट शेयर करता रहता है, जो कि काफी मजेदार होती है। लेकिन हाल ही में कुछ शोधकर्ताओं ने गूगल पर एक दिलचस्प सर्वे किया है। यह सर्वे ये पता लगाने के लिए किया गया था कि नई शादीशुदा महिलाएं गूगल पर का सर्च करती हैं? सर्वे के नतीजे जानकार आप हैरान रह जायेंगे। चलिए जानते हैं आखिर नई शादीशुदा महिलाएं गूगल पर क्या सर्च करती हैं?

गूगल के आंकड़ों के मुताबिक नई शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा अपने पति से जुड़ी चीजें सर्च करती हैं। महिलाएं ये जानना चाहती है कि उनके पति उनमें क्या पसंद करते हैं और इसे कैसे पता करें, पति किन-किन चीजों को प्राथमिकता देते हैं, पति का दिल कैसे जीते, पति को खुश कैसे रखें। इसके अलावा महिलाएं गूगल पर पति को कैसे हैंडल कैसे करें, बच्चा करने का सही समय, जैसे सवाल भी सर्च करती हैं, जो यकीनन काफी दिलचस्प है।

ऊपर दिए गए सवालों के अलावा बात करें तो महिलाओं की जिंदगी में पति के बाद उनके ससुरालवाले आते हैं। जिन महिलाओं को शादी से पहले अपने ससुराल वालों को जानने का समय नहीं मिला वह गूगल पर नए परिवार में जाने के बाद कैसा व्यवहार करना चाहिए, परिवार का हिस्सा कैसे बनें, पारिवारिक जिम्मेदारियों को कैसे संभालें, जैसे सवाल सर्च करती हैं। वहीं वर्किंग महिलाएं गूगल पर एक ही समय में परिवार और व्यवसाय दोनों को कैसे मैनेज करें जैसे सवाल सर्च करती हैं।