एक सच्चा मित्र जीवन में मानसिंक संतुष्टि लाता है बीके शर्मा हनुमान

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

गाजियाबाद, आशीष वाल्डन. विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता व हनुमान मंगलमय परिवार के संस्थापक ब्रहम ऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने मित्रता दिवस पर बताया कि दोस्ती एक अनमोल रिश्ता है जिसके जैसा कोई नही है। मनुष्य अपने सम्पूर्ण जीवन में कई रिश्ते निभाता है। एक पुत्र या पुत्री, एक बाप, एक माँ, पति या पत्नी इत्यादि कई रिश्ते इंसान सामाजिक परिवेश में निभाता है। दोस्ती का रिश्ता ना जन्म से होता है और ना ही विवाह के बाद बाद होता है। यह रिश्ता अटूट विश्वास और प्रेम से आता हैदोस्ती एक अनमोल धन के भांति होती है जो समय आने पर आपकी मदद करता है। सच्ची मित्रता निःस्वार्थ होती है जिसमें किसी का कोई स्वार्थ नही छिपा होता है। मित्रता ना जाति देखती है और ना ही धर्म, वो केवल विश्वास और प्रेम की भूखी होती है। मित्रता किसी के भी बीच हो सकती है। चाहे वो किसी भी धर्म या जाति के मानने वाले हो। स्त्री पुरुष हो या लड़का लड़की हो, मित्रता की कोई बंदिश नही है। एक अमीर भी किसी गरीब का मित्र हो सकता है।सच्चे मित्र की कदर हमेशा करनी चाहिए। एक सच्चा मित्र जीवन में मानसिक संतुष्टि लाता है। वह हमारी खामियों को नज़र अंदाज़ करके हम जैसे है वैसे ही अपनाता है। सच्चा मित्र सही माईनो में अनमोल रत्न और कीमती संपत्ति के भाँती होते है।संपत्ति और धन को वापस पाया जा सकता है , लेकिन सच्चे मित्र की मित्रता खोने से वह वापस नहीं आ सकता.

2 लोग और लोग खड़े हैं की फ़ोटो हो सकती है