बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए करें इस मसाले का सेवन, बीमारियाँ आपको छू भी ना सकेंगी

  क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

carom seeds

मानसून में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। अजवाइन में कई चमत्कारी औषधीय गुण होते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है।

बारिश के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में हमारे किचन में ही मौजूद कई मसाले स्वस्थ रहने में हमारी मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक फायदेमंद मसाला है - अजवाइन। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। अजवाइन में कई चमत्कारी औषधीय गुण होते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है। मानसून में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी में जल्द राहत मिलती है। इसके साथ ही यह गैस और एसिडिटी से लेकर गठिया की बीमारी में भी फायदेमंद है। आज के इस लेख में हम आपको अजवाइन के फायदे बताने जा रहे हैं - 


पेट की समस्या दूर करे

अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन का सेवन आपले लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीएसिड गुण होते हैं जो एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन में एक चम्मच जीरा और थोड़ा अदरक का पाउडर मिलाकर चूर्ण तैयार कर लें। इसके नियमित सेवन से आपकी पेट की बीमारियों से जल्द राहत मिलेगी।

सर्दी-खांसी से राहत 

बारिश के मौसम में सर्दी-खाँसी होना एक आम समस्या है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है और इसमें एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको सर्दी-खांसी और कफ से जल्द आराम मिल सकता है। इसके लिए आप अजवायन की चाय पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। अब इसे छानकर इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएँ और फिर इसका सेवन करें।   

अस्थमा रोग में फायदेमंद 

बदलते मौसम में अस्थमा के मरीजों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। अजवाइन अस्थमा की परेशानी में भी काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीस्पैमोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप अजवाइन की चाय पी सकते हैं या दिन में दो बार गुड़ के साथ अजवाइन खा सकते हैं। 

पीरियड्स पेन में आराम 

अजवाइन मासिकधर्म में भी काफी लाभकारी है। अगर आपको पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द या अनियमितता की शिकायत है तो आपके लिए अजवाइन का सेवन बहुत लाभदायक होगा। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच अजवाइन डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर इसे सुबह पीसकर इसका  सेवन करें। इससे आपको पीरियड्स के दर्द में जल्द राहत मिलेगी।

वजन कम करने में फायदेमंद 

अजवाइन आपके बढ़ते वज़न को भी रोकने में काफ़ी लाभदायक साबित होगी। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन पानी के साथ लें। रोजाना ऐसा करने से आप बहुत ही कम समय मे अपने वजन को घटा सकती हैं।