क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
'सच की दहाड़'
स्वास्थ्य: कब्ज की समस्या से राहत दिलाएगा 'ब्रोकली'
सरस्वती उपाध्याय
शरीर में डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम न करें, तो हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनमें से सबसे बड़ी समस्या कांस्टिपेशन यानि, कब्ज की है। आपने अपने आस-पास देखा होगा कि लोग कब्ज जैसी समस्या पर बहुत गंभीरता से ध्यान नहीं देते। हालांकि, इसकी गंभीरता का अंदाजा केवल उन्हीं लोगों को होता है, जो हर रोज इस कठिनाई का सामना करते हैं। कब्ज में मल त्यागते वक्त कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज की समस्या कई कारणों से हो सकती है। जैसे, किसी बीमारी से ग्रस्त होना, एलोपैथिक दवाइयों का अधिक सेवन करना या पानी और लिक्विड्स की कम मात्रा का सेवन करना। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो उससे निजात पाने के लिए नियमित योग अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कब्ज से निजात पाने के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं...