क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
यमुना का जलस्तर बढ़ने से बरसाती नदियां उफान पर आ गई हैं। ऐसे में प्रशासन ने सहारनपुर में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं।
सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में सहारनपुर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह यह भी है कि सहारनपुर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से एक बार बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। करीब 100 से अधिक घर पानी की चपेट में आ गए थे। इस बाढ़ से सहारनपुर जिले में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। ऐसे हालात दोबारा ना बने इसी को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात और बरसाती नदियों के उफान पर आने के बाद प्रशासन ने सहारनपुर में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ सभी तहसीलदारों के नंबर भी जारी किए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि बरसाती नदियों के पास ना जाएं और किसी भी तरह की इमरजेंसी में तुरंत कंट्रोल रूम को फोन करके जानकारी दें।
दरअसल सहारनपुर में घाड़ क्षेत्र ऐसा इलाका है जो शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ है। शिवालिक की पहाड़ियों पर जब लगातार बरसात होती है तो पानी तेजी से नीचे की ओर आता है और यह सारा पानी बरसाती नदियों के माध्यम से सहारनपुर में प्रवेश करता है। ऐसे में बरसाती नदियां अचानक उफान पर आ जाती हैं। सहारनपुर में कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जब अचानक पानी आने से लोगों को समझने का मौका भी नहीं मिला और जान-माल का भारी नुकसान इन बरसाती नदियों की वजह से हो गया। इसी को देखते हुए हर बार बरसात में यहां अलर्ट घोषित किया जाता है। अब प्रशासन की ओर से एक बार फिर से अलर्ट किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर
0132- 27 23334
0132- 27 23345
8630591743
तहसीलदार के नम्बर
सदर 9454416977
देवबन्द 9454416981
बेहट 9454416978
नुकुड़ 9454416980
रामपुर मनिहारान 9454416979