क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ तिरंगे तैयार कराने का बड़ा ऑर्डर दिया है। जिनमें 50 लाख तिरंगे अकेले नोएडा में तैयार हो रहे हैं। नोएडा की 3 हजार से 3500 छोटी बड़ी गारमेंट कंपनियां इस ऑर्डर को पूरा करने में जुटी हैं।
आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजन करने जा रहा रही है। हर घर तिरंगा फहराने की योजना के तहत देशभर में 40 करोड़ तिरंगे तैयार कराए जा रहे हैं। नोएडा में 3 हजार से 3500 छोटी बड़ी गारमेंट कंपनियां हैं। जिनमें इन दिनों बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं और बाकी काम रोक दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ तिरंगे तैयार कराने का आर्डर दिया है। उसमें से 50 लाख तिरंगे अकेले नोएडा में तैयार हो रहे हैं।
