क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी है और यह सुबह 6.07 बजे महसूस किया गया। इसके अनुसार इसका केंद्र काठमांडू से 100 किलोमीटर पूर्व में हेलंबू में था।
काठमांडू| मध्य नेपाल मेंसोमवार की सुबह 4.7 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप के झटके के कारण बहुत लोगों की नींद खुल गयी और उन्हें बाहर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। नेपाल के भूकंपीय केंद्र ने इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी है और यह सुबह 6.07 बजे महसूस किया गया। इसके अनुसार इसका केंद्र काठमांडू से 100 किलोमीटर पूर्व में हेलंबू में था।
भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। हालांकि, तत्काल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।