क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
टीबीसी न्यूज। रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर और रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम सेफरोन ने रोटरी वर्ष के पहले दिन पौधारोपण किया। वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित परमानंद वाटिका में करीब 25 पौधे लगाए। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष रो कुनिका भार्गव ने बताया कि रोटरी वर्ष 2022-2023 शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन परमांनद वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर की अध्यक्ष रो मनीषा भार्गव ने बताया कि पार्क में कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए और इसके साथ ही पौधों की देखभाल व रखरखाव का संकल्प लिया गया। आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के फाउंडर डॉ धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि रोटरी वर्ष 2022-23 आरंभ हो चुका है। इसलिए पहले दिन टीबी से ग्रसित बच्चों को न्यूट्रिशन फूड बांटा गया। इसके साथ ही पार्क में हरियाली विकसित करने के लिए
पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी उनका अभियान चलता रहेगा।
पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी उनका अभियान चलता रहेगा।